सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी

चाबी लेकर पहुंची महिला, कमरा खोलकर अंदर गई, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना सरायमीर। नई बाजार स्थित छोटी अयोध्या श्री ठाकुरद्वारा श्रीरामजानकी मंदिर में शनिवार दोपहर चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक महिला चाबी लेकर मंदिर परिसर में पहुंचती दिखाई दे रही है। इसके बाद वह चाबी के माध्यम से मंदिर का कमरा खोलकर अंदर जाती नजर आ रही है। मंदिर समिति के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब 2:38 से 2:45 बजे के बीच महिला ने श्री हनुमान जी का चांदी का मुकुट और श्री दुर्गा माता की सोने की नथिया चोरी कर ली। इसके बाद वह वहां से फरार हो गई। घटना की जानकारी होने पर मंदिर समिति के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। साथ ही उसके पास चाबी भी नजर आ रही है, जिससे उसने मंदिर का कमरा खोला। इससे घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि महिला के पास कमरे की चाबी कैसे पहुंची। मंदिर समिति की ओर से घटना की लिखित सूचना सरायमीर कोतवाली पुलिस को दी गई। समिति ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्...

पेंट की एजेंसी दिलाने के नाम पर 7.90 लाख की कथित ठगी, दो भाइयों पर मुकदमा

रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा निवासी एक व्यक्ति ने गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के दो सगे भाइयों पर पेंट की एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने, चेक बाउंस कराने, रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर गम्भीरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठेकमा निवासी किशन जायसवाल ने आरोप लगाया है कि खरेला गांव निवासी एक व्य​क्ति और उसके भाई ने पेंट का व्यवसाय शुरू कराने और एजेंसी दिलाने का भरोसा देकर उनसे विभिन्न माध्यमों से कुल 13,41,300 रुपये लिए। आरोप है कि एजेंसी और माल उपलब्ध कराने का वादा पूरा नहीं किया गया। बाद में आरोपितों ने 2,91,200 रुपये वापस किए, लेकिन 7,90,100 रुपये अब भी बकाया हैं। पीड़ित के अनुसार, बकाया भुगतान के लिए पहले 1.70 लाख रुपये का चेक दिया गया, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया। इसके बाद 49 हजार रुपये का दूसरा चेक दिया गया, जिसे स्टॉप पेमेंट कराकर निष्प्रभावी कर दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शुरुआत से ही दोनों भाइयों की मंशा धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने की थी। पीड़ित ने बताया कि तीन जुलाई 2026 को जब वह अपने मित्र के साथ बकाया मांगने आरोपितों के घर पहुंचे तो दोनों भाइयों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। गंभीरपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ लालगंज भूपेश पांडे ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं