सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

दूल्हा हत्याकांड का खुलासा

पुलिस मुठभेड़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 शूटर घायल


जौनपुर। जिले में 1 मई को हुए सनसनीखेज दूल्हा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव में दूल्हा आज़ाद बिंद की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन शूटर गोली लगने से घायल हो गए हैं।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल आरोपी एक स्थान पर छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें तीन शूटर घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं