सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

मेहनगर में श्रीमद्भागवत कथा

निष्कामता ही सबसे बड़ा धर्म है – पं. गणेश उपाध्याय

आजमगढ़। मेंहनगर क्षेत्र के महादेव पारा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान भक्तिभाव और आध्यात्मिक माहौल से पूरा क्षेत्र सराबोर है।

 रविवार की रात कथावाचक पं. गणेश उपाध्याय ने अपने प्रवचन में कहा कि निष्कामता प्राणीमात्र का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि निष्काम कर्म करने से मनुष्य को न केवल मोक्ष की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन में शांति और संतुलन भी बना रहता है। श्रीमद्भागवत कथा की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि अनंत जन्मों के पुण्य कर्मों के फलस्वरूप ही मनुष्य को भागवत कथा सुनने का अवसर मिलता है। भगवान की कथा कृपा से ही प्राप्त होती है। अपने संगीतमय और भावपूर्ण प्रवचन से उन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक डॉ. पी एन मिश्र एवं डॉ. शरद मिश्र ने विधि-विधान से भागवत पूजन कराया। कार्यक्रम में कवि सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुंदन’, साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय ‘सरस’, डॉ. ए के मिश्र, डॉ. ए  के राय, शिवम तिवारी, विशाल उपाध्याय, पंकज पांडेय, डॉ. बी एस सिंह मेंहनगर सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं