सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

अमिलिया गांव में महाअष्टमी पर गूंजे माता के जयकारे

अमिलिया गांव में महाअष्टमी पर गूंजे माता के जयकारे ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह ने की आरती मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना आजमगढ़। विकासखंड लालगंज के अमिलिया गांव में रविवार को महाअष्टमी पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। पूजा पंडाल में मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूजन-अर्चन में भाग लिया। मुख्य यजमान रमेश गुप्ता और उनकी पत्नी गीता गुप्ता ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि-विधान से पूजा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पल्हना ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू सिंह ने मां की आरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान अनुराग सिंह ने कहा कि शारदीय नवरात्र का पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। मां दुर्गा की आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन में युवाओं और ग्रामीणों की सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन में नवयुवक मंगल दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अध्यक्ष आशुतोष सिंह उर्फ चिंटू, उपाध्यक्ष शिवम सिंह, व्यवस्थापक प्रशांत ...

मुठभेड़ में दो चोरों के पैर में लगी गोली

छह चोरियों का पर्दाफाश, छह लाख के जेवर बरामद

बंद मकानों की रेकी कर रात में करते थे चोरी
पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई
आजमगढ़। कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से करीब छह लाख रुपये के जेवर, 7,500 रुपये नकदी, दो तमंचे, कारतूस और चोरी में इस्तेमाल किया जाने वाला ऑटो रिक्शा बरामद हुआ है। पुलिस ने छह चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बंद मकानों की रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ लकी उर्फ बुढ़वा और दीपक उर्फ देवदत्त गौड़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दिनेश के खिलाफ आजमगढ़ और मऊ में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दीपक के खिलाफ आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर में चोरी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य जनपदों में भी उनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। थाना कप्तानगंज में चोरी के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(5), 305(क) और 317(4) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम पर फायरिंग और अवैध असलहों की बरामदगी के संबंध में बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में हुई। टीम में उपनिरीक्षक प्रिंस मिश्रा, रमेश चंद्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद, अमन तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और बरामद सामान की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं