खास खबर

अमिलिया गांव में महाअष्टमी पर गूंजे माता के जयकारे

अमिलिया गांव में महाअष्टमी पर गूंजे माता के जयकारे
ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह ने की आरती
मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

आजमगढ़। विकासखंड लालगंज के अमिलिया गांव में रविवार को महाअष्टमी पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। पूजा पंडाल में मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूजन-अर्चन में भाग लिया। मुख्य यजमान रमेश गुप्ता और उनकी पत्नी गीता गुप्ता ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि-विधान से पूजा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पल्हना ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू सिंह ने मां की आरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान अनुराग सिंह ने कहा कि शारदीय नवरात्र का पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। मां दुर्गा की आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन में युवाओं और ग्रामीणों की सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन में नवयुवक मंगल दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अध्यक्ष आशुतोष सिंह उर्फ चिंटू, उपाध्यक्ष शिवम सिंह, व्यवस्थापक प्रशांत सिंह और संयोजक राहुल गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर हर्ष सिंह, निशांत सिंह, शशि प्रकाश सिंह उर्फ विक्की, पूर्व प्रधान राजमणि सरोज, शशिकांत रावत, झुनझुन सिंह, चंद्रेश खरवार, ज्ञानचंद रावत, हेमंत सिंह उर्फ सदरू, आदर्श सिंह उर्फ छोटू, चंद्रिका गुप्ता, अरुण खरवार, चंद्रकला सिंह, सुभावता, प्रियंका गुप्ता, बिंदु सिंह, पूनम सिंह, निर्मला सिंह, रविकांत रावत और अनुज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में रमेश गुप्ता ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं