सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

अमिलिया गांव में महाअष्टमी पर गूंजे माता के जयकारे

अमिलिया गांव में महाअष्टमी पर गूंजे माता के जयकारे ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह ने की आरती मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना आजमगढ़। विकासखंड लालगंज के अमिलिया गांव में रविवार को महाअष्टमी पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। पूजा पंडाल में मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूजन-अर्चन में भाग लिया। मुख्य यजमान रमेश गुप्ता और उनकी पत्नी गीता गुप्ता ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि-विधान से पूजा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पल्हना ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू सिंह ने मां की आरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान अनुराग सिंह ने कहा कि शारदीय नवरात्र का पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। मां दुर्गा की आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन में युवाओं और ग्रामीणों की सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन में नवयुवक मंगल दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अध्यक्ष आशुतोष सिंह उर्फ चिंटू, उपाध्यक्ष शिवम सिंह, व्यवस्थापक प्रशांत ...

पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी


तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा शव

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव के सिवान में गुरुवार को कश्मीरिया स्थान के पास पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। दुर्गंध आने पर बकरी चरा रहे ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटक रहे शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी जानकारी जुटा रही है। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं