सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

संदिग्ध हाल में तालाब में मिला युवक का शव

मछली पालन के तालाब की करता था रखवाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के बखरिया ग्राम पंचायत में रविवार सुबह मछली पालन के तालाब में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बखरिया गांव निवासी पवन गिरी (32) पुत्र प्रेम गिरी मछली पालन के तालाब की रखवाली करता था। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित तालाब में उसका शव पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया युवक की मौत तालाब में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पवन चार भाइयों में सबसे बड़ा था। बताया गया कि उसकी पत्नी पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। युवक की मौत से परि...

विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, शाहगंज ले जाते समय तोड़ा दम

हालत बिगड़ने पर ट्रामा सेंटर से किया गया था रेफर

परिजन शव लेकर पहुंचे कोतवाली, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खाने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया। शाहगंज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जगदीशपुर निवासी विनोद मौर्य शुक्रवार करीब तीन बजे परिवार के साथ कमरे में था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताते हुए रेफर कर दिया। परिजन उसे जौनपुर जिले के शाहगंज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर फूलपुर कोतवाली पहुंचे। मृतक के पिता चंद्रबली मौर्य ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद फूलपुर नगर पंचायत में निजी वाहन चलाता था। करीब आठ माह पूर्व उसने वाहन चलाना छोड़ दिया था। उसकी पहली पत्नी की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है, जिससे उसकी दो बेटियां हैं। दूसरी शादी के बाद वह पत्नी के साथ घर पर रह रहा था। कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन के आग्रह पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं