सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

अस्पताल के बाहर पेड़ पर दिखा विशाल अजगर, देखकर सहमे लोग

करीब 12 फीट लंबे अजगर के पेड़ पर रेंगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल आजमगढ़। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जगह-जगह जलभराव के बीच अब जंगली जीवों के रिहायशी इलाकों की ओर आने से लोगों में दहशत बढ़ने लगी है। बाराबंकी मुख्यालय से सटे माती क्षेत्र में विजयलक्ष्मी अस्पताल के पास सड़क किनारे एक पेड़ पर करीब 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर रेंगता दिखाई दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात अस्पताल के बाहर सड़क किनारे खड़े एक विशाल पेड़ पर लोगों की नजर अजगर पर पड़ी। अजगर पेड़ की मोटी टहनियों पर धीरे-धीरे रेंगते हुए ऊपर की ओर बढ़ रहा था। राहगीरों और अस्पताल के आसपास मौजूद लोगों ने टॉर्च की रोशनी में जब अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। अजगर के पेड़ पर चढ़ने का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विशालकाय अजगर को देखकर आसपास रहने वाले लोगों में भी भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर ...

निर्माणाधीन मकान की ऊपरी मंजिल से गिरकर राजगीर की मौत

सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का आरोप, पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

आजमगढ़। कोतवाली क्षेत्र के गुलामी का पूरा में निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान ऊपरी मंजिल से गिरकर 22 वर्षीय राजगीर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के दोपहरपुर निवासी रामअधार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा रोज की तरह दो सितंबर को राजगीरी का काम करने के लिए गुलामी का पूरा स्थित निर्माणाधीन भवन में गया था। काम करने के दौरान वह अचानक ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर ऊंचाई पर काम करने के दौरान जरूरी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में युवक हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार एफआईआर दो सितंबर की रात 10:44 बजे दर्ज की गई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को सौंपी गई है।
एफआईआर में आरोपी के नाम के स्थान पर अज्ञात का उल्लेख है। पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की स्थिति की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं