सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

भैंस चराने निकले बुजुर्ग की नहर में डूबने से मौत

दूसरे दिन पुलिया के नीचे मिला शव

पैर फिसलने से नहर में गिरने की आशंका
पवई थाना क्षेत्र के पूरानरसिंह गांव निवासी रामजोखन की नहर में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह उनका शव पचरूखवां पुलिया के नीचे नहर में तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार रामजोखन सोमवार सुबह करीब सात बजे घर से 800 मीटर दूर मैगना रोड के पास नहर किनारे भैंस चराने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर पुत्र संतोष कुमार और परिजनों ने तलाश शुरू की। नहर के पास भैंस मिल गई, लेकिन रामजोखन का पता नहीं चला। ग्रामीणों के साथ आसपास के खेतों और नहर में भी खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पचरूखवां पुलिया के नीचे नहर में रामजोखन का शव मिला। परिजनों ने पैर फिसलने से नहर में गिरकर डूबने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं