सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

गहने नहीं मिले, 4.05 लाख रुपये भी लौटाने में टालमटोल

50 हजार वापस कर 3.55 लाख देने का किया था वादा

तय तारीख बीती तो महिला ने दर्ज कराया मुकदमा
आजमगढ़। सोने-चांदी के गहने खरीदने के लिए दिए गए 4.05 लाख रुपये के बाद न तो गहने मिले और न ही पूरी रकम वापस हुई। रुपये मांगने पर टालमटोल किए जाने से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गढ़वल गांव निवासी कौशल्या देवी पत्नी सत्यदेव यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ जून 2026 को सोने-चांदी के गहने खरीदने के लिए उन्होंने 4.05 लाख रुपये दिए थे। इसमें 75 हजार रुपये यूपीआई और 3.30 लाख रुपये चेक के माध्यम से भुगतान किए गए थे।महिला का आरोप है कि रकम लेने के बाद भी उसे गहने नहीं दिए गए। रुपये वापस मांगने पर बाद में भुगतान करने की बात कहकर टालमटोल की जाती रही। शिकायत के बाद 29 जुलाई को 50 हजार रुपये वापस किए गए और शेष 3.55 लाख रुपये 10 अगस्त को लौटाने का भरोसा दिया गया। तय तारीख बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। लगातार चक्कर लगाने के बाद भी रकम न मिलने पर कौशल्या देवी ने पुलिस से कार्रवाई कर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक सितंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी को सौंपी गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं