सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

हाईवे पर XUV खड़ी कर गांवों में घुसते थे चोर, तड़के पुलिस से मुठभेड़ में चार गिरफ्तार

आजमगढ़। हाईवे किनारे XUV-500 खड़ी कर आसपास के गांवों में छत के रास्ते घरों में दाखिल होना और ताले तोड़कर जेवरात व नकदी समेटकर फरार हो जाना-अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के इस तरीके का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अहरौला और तहबरपुर पुलिस की गुरुवार तड़के हुई अलग-अलग मुठभेड़ में बरेली के चार आरोपित गिरफ्तार किए गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया।

अहरौला थाना क्षेत्र में सुबह करीब 3:46 बजे पश्चिमपट्टी महलिया के पास पुलिस ने संदिग्ध XUV-500 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार वाहन सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दिलकस और साहिल घायल हुए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसी दौरान करीब छह अन्य बदमाश तहबरपुर की ओर भाग निकले। करीब 45 मिनट बाद तहबरपुर पुलिस ने चकियादुबे रामपुर सर्विस रोड पर दुर्वासा ऋषि आश्रम की ओर से आ रहे बदमाशों को घेरा। पुलिस के मुताबिक यहां भी फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में वाजिद और फैजान घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

एक ही रात में दो घरों को बनाया था निशाना
पुलिस के अनुसार गिरोह ने अहरौला के पूराचित्तू (भवरूपुर) गांव में 14/15 अगस्त की रात छत के रास्ते दो घरों में घुसकर जेवरात और नकदी चोरी की थी। तहबरपुर के ओहनी रामेश्वरपुर में 17 जुलाई की रात और रमनीपुर में 22 जुलाई को भी इसी तरीके से चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के आधार पर अहरौला की दो, तहबरपुर की दो, बिलरियागंज की दो और अंबेडकरनगर के जैतपुर की एक चोरी का खुलासा हुआ है।
गांव में चोरी, तय ठिकाने पर पहुंचते ही XUV से फरार
पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य पहले हाईवे के आसपास वाहन खड़ा करते थे। इसके बाद पैदल नजदीकी गांव में पहुंचकर घर की छत के रास्ते अंदर घुसते और ताला तोड़कर जेवरात व नकदी समेट लेते थे। चोरी का माल लेकर तय स्थान पर पहुंचने के बाद XUV से फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह ने आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, बलिया और जौनपुर सहित अन्य जिलों में भी वारदातें करने की बात स्वीकार की है।
तीन तमंचे से लेकर नकदी और जेवर तक बरामद
अहरौला पुलिस ने दो .315 बोर के तमंचे, कारतूस, बिना नंबर की XUV-500, चार पेचकस, कटर, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पांच मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात और 29,230 रुपये बरामद किए। तहबरपुर पुलिस ने एक देशी तमंचा, कारतूस और अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बरेली निवासी दिलकस (21), साहिल (22), वाजिद (23) और फैजान (27) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ बरेली और बदायूं समेत विभिन्न जिलों में पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
चार नाम सामने आए, अब भी पुलिस की नजर में
पुलिस के मुताबिक गिरोह के चार अन्य सदस्य दिलशाद, आफताब, सोनू अली और नेसार अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अहरौला और तहबरपुर थानों में आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं