सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

निजामाबाद, बूढ़नपुर, फूलपुर और मेंहनगर के एसडीएम बदले

छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले, बदले एसडीएम के कार्यक्षेत्र आजमगढ़। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से 27 अगस्त को जारी आदेश के तहत उपजिलाधिकारी और संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट अयान जैन को संयुक्त मजिस्ट्रेट निजामाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निजामाबाद के एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह को एसडीएम बूढ़नपुर बनाया गया है। इसी क्रम में बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज पांडेय को एसडीएम (न्यायिक) फूलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। फूलपुर के एसडीएम अशोक कुमार का तबादला कर उन्हें एसडीएम मेंहनगर बनाया गया है। मेंहनगर के एसडीएम भूपाल सिंह को एसडीएम (न्यायिक) निजामाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसडीएम (न्यायिक) निजामाबाद निकेत वर्मा को एसडीएम फूलपुर बनाया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती...

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस-पिकअप में भीषण टक्कर, चालक की मौत

 

पिकअप को बचाने में अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से टकराई

चालक और महिला यात्री की मौत, 34 घायल; कई की हालत गंभीर, बस में मची चीख-पुकार

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से बलिया जा रही बेल्थरा रोड डिपो की रोडवेज बस पवई क्षेत्र में स्टोन नंबर 191 के पास आगे चल रहे पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


बताया गया कि रोडवेज बस लखनऊ से बलिया जा रही थी। देर रात पवई क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बस के आगे चल रहा पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गया। उसे बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार बस लहराते हुए लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री बस के अंदर फंस गए।

पुलिस और एंबुलेंस टीम ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पवई थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस व राहतकर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल समेत आसपास के अस्पतालों में भेजा गया।

पवई थानाध्यक्ष के अनुसार हादसे में बस चालक रजनीकांत (35), निवासी मधुबन, मऊ और एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई। घायलों में कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ये यात्री हुए घायल

अंजू बरनवाल (54), हर्ष बरनवाल (25), सोविका (18), सुनीता (22), नितांजलि यादव (16), रंभा (38), आनंद (19), शुभम सेकर (12), रुचि (3), रुदल (45), प्रिंस यादव, गुंसन (23), अनुष्का (18), सुशील (41), श्वेता (22), कौशल किशोर दुबे (62), भगवती (38), अंकिता (20), सृष्टि (21), गोलू (15), संजू (17), प्रियंका श्रीवास्तव (36), स्वाति श्रीवास्तव (14), बृजेश चौहान (20), निशा यादव (30), उर्मिला (30), नितियावती दुबे (45), सतीश मौर्य (21), अखिलेश तिवारी (28), प्रतिमा प्रजापति (18), श्रेया यादव (19), पवन कुमार श्रीवास्तव (50), शिवानी (21) और कमलेश (45) घायल हुए।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। प्रारंभिक तौर पर पिकअप को बचाने के प्रयास को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं