सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

गैस लेने जा रहे बाइक सवारों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत


आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के पास रविवार दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद बस विद्युत पोल से टकराकर रुक गई, जिससे बस में सवार करीब 25 यात्री भी बाल-बाल बच गए।  
समुन्दपुर गांव निवासी मोहम्मद हदीद (15) पुत्र मोहम्मद सलीम और मोहम्मद आलम (19) पुत्र मोहम्मद जैश रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे बाइक से अल्लीपुर स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने जा रहे थे। अल्लीपुर मोड़ के पास गोरखपुर से आजमगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मोहम्मद हदीद बस के नीचे आ गया। मौके पर जुटे लोगों और पुलिस ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, मोहम्मद आलम टक्कर के बाद करीब 10 मीटर दूर खेत में जा गिरा। उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से भी रेफर किए जाने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां अनीशा पत्नी सलीम की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में बस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
कक्षा नौ का छात्र था हदीद, पिता सऊदी में करते हैं काम

मृतक मोहम्मद हदीद दो भाइयों में बड़ा था और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों के अनुसार वह पढ़ने में होनहार और मिलनसार था। उसके पिता मोहम्मद सलीम करीब एक वर्ष से सऊदी अरब में रहकर काम कर रहे हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद वह सऊदी से घर के लिए रवाना हो गए हैं। घर पर मां अनीशा और छोटा भाई मोहम्मद लारेब हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोस्त के कहने पर गैस लेने गया था हदीद

परिजनों के अनुसार मोहम्मद हदीद घर पर सो रहा था। इसी दौरान मोहम्मद आलम गैस सिलेंडर लेने जाने के लिए उसे अपने साथ ले गया। हदीद खाली सिलेंडर लेकर बाइक पर पीछे बैठ गया। दोनों अल्लीपुर स्थित गैस एजेंसी जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

विद्युत पोल से टकराकर रुकी बस, टला बड़ा हादसा

हादसे के बाद रोडवेज बस विद्युत पोल से जा टकराई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। पोल से टकराने के कारण बस रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के दौरान परिचालिका सुनीता समेत कई यात्री सीटों से गिर गए। परिचालिका को हल्की चोट आई। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से आजमगढ़ भेजा गया। विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों को अस्पताल भेजने में जुटी रही परिचालिका

हादसे के बाद बस चालक और परिचालिका मौके पर काफी देर तक रुके रहे। परिचालिका सुनीता ने बताया कि बाइक सवारों को बचाने का प्रयास किया गया था। दुर्घटना के बाद वह घायलों को अस्पताल भिजवाने के लिए लोगों की मदद करती रहीं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं