सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

ट्रक बैक करते समय ढही दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत

गोपालपुर में दोपहर का हादसा, घर में सो रही थी बिनीता

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गांव में ट्रक बैक करते समय उसका पिछला हिस्सा मकान की पक्की दीवार से टकरा गया। दीवार भरभराकर गिरने से पास में सो रही महिला मलबे में दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान बिनीता (55) पत्नी ओमकार सिंह के रूप में हुई। हादसे के समय वह घर में सो रही थीं। बताया गया कि ट्रक चालक वाहन को पीछे कर रहा था, तभी ट्रक की टक्कर से मकान की दीवार ढह गई और महिला मलबे में दब गई। परिजनों के अनुसार बिनीता की दो बेटियों का पहले ही निधन हो चुका है। उनके पति ओमकार सिंह करीब एक सप्ताह पूर्व पीजीआई मेडिकल कॉलेज, चक्रपानपुर में हर्निया का ऑपरेशन कराने के बाद घर लौटे थे और स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ओमकार सिंह अपने भाई गोविंद सिंह के परिवार के साथ संयुक्त रूप से रहते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं