सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

ग्रामीण ने वीडियो जारी कर प्रशासन से लगाई गुहार

आजमगढ़। रानी की सराय क्षेत्र के आंवक गांव निवासी अरविंद यादव ने ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि गांव की सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

अरविंद यादव ने बताया कि संबंधित भूमि का उपयोग वर्षों से ग्रामीणों के आवागमन, पशुओं के आने-जाने तथा अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए होता रहा है। आरोप है कि अब उक्त भूमि पर ईंट रखकर निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो में उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सार्वजनिक भूमि पर स्थायी कब्जा हो सकता है, जिससे गांव के लोगों को भविष्य में और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अरविंद यादव ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर राजस्व विभाग की टीम से मौके का निरीक्षण कराने तथा ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने की मांग की है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं