खास खबर
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सराय रानी रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने की मांग
मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के साथ लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर के लिए इंटरसिटी चलाने की मांग
आजमगढ़। शाहगंज रेलमार्ग पर शहर से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित सराय रानी रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन का दर्जा दिए जाने की मांग क्षेत्रवासियों ने उठाई है। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर स्टेशन पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के साथ ही लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की गई है।
अजय सैनी, अमरजीत यादव ने बताया कि सराय रानी रेलवे स्टेशन ब्रिटिश काल से अस्तित्व में है। करीब एक दशक पूर्व इसे हाल्ट में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी लंबे समय से स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और इसे सिटी स्टेशन का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।
स्टेशन के आसपास कई ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल भी हैं। स्टेशन से करीब 150 मीटर दूर रानी का ज्योति पोखरा और मंदिर स्थित है। पंदहा में हिंदी साहित्यकार महापंडित राहुल सांकृत्यायन की जन्मस्थली है। वहीं करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर हिंदी साहित्यकार अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की जन्मस्थली और विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी उद्योग है। इसके अलावा करीब एक किलोमीटर दूर महर्षि दत्तात्रेय की तपस्थली और लगभग पांच किलोमीटर दूर अवंतिकापुरी धाम स्थित है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इन ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के कारण सराय रानी स्टेशन का महत्व और बढ़ जाता है। स्टेशन को सिटी स्टेशन का दर्जा मिलने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी। पत्र में जिलाधिकारी से जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पहल करने की मांग की गई है।
सर्वाधिक पढ़ीं गईं
Azamgarh: पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात कालेजों के मैनेजर शिक्षा माफिया घोषित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Video : जहानागंज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पार्टी विशेष का झंडा लिए नारा लगाते वीडियो वायरल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
