सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

सिंघड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा एक वर्ष की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।  बरदह थाना क्षेत्र के बेला खास गांव निवासी आनंद सिंह (30) पुत्र स्व. अवधू सिंह रविवार को किसी काम से आजमगढ़ गए थे। रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने में जुटी है। परिजनों के मुताबिक आनंद पानी सप्लाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। चार भाइय...

मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आए युवक की मौत

चार्जर लगाते समय हुआ हादसा, अतरौलिया अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

आजमगढ़। मोबाइल चार्जर बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आए अंबेडकरनगर जिले के युवक की गुरुवार रात अतरौलिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रियंका समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से गांव और ससुराल में भी शोक का माहौल है।
अंबेडकरनगर जिले के कटका थाना क्षेत्र के भगवानपुर मंझरिया गांव निवासी संजय (33) गुजरात की एक कंपनी में काम करता था। करीब एक माह पहले वह गुजरात से अपने घर आया था। इन दिनों वह अपनी पत्नी प्रियंका और बच्चों के साथ अपनी ससुराल कटका थाना क्षेत्र के पाभी गांव में रह रहा था। परिवार के साथ रहने के दौरान ही गुरुवार को उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि गुरुवार दोपहर संजय मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर को बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी हालत बिगड़ गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अतरौलिया अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने संजय का उपचार शुरू किया। परिजन उसके शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन उपचार के दौरान गुरुवार रात उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। संजय के परिवार में पत्नी प्रियंका के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पति की अचानक मौत से पत्नी बेसुध हो गई। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाते रहे। करीब एक माह पहले गुजरात से घर लौटे संजय की इस तरह अचानक मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। जिस परिवार के साथ वह कुछ समय बिताने के लिए घर आया था, उसे छोड़कर उसकी असमय मौत हो गई। घटना के बाद भगवानपुर मंझरिया गांव के साथ पाभी गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं