सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

ड्यूटी से लौटकर किराये के मकान पहुंचे थे आरक्षी

गाली देने से मना करने पर मारपीट का आरोप

तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौटकर किराये के मकान पहुंचे आरक्षी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरक्षी शेखर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेहनाजपुर थाने में तैनात आरक्षी शेखर सिंह 19 अगस्त की शाम आरक्षी अभिषेक चौधरी के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग ड्यूटी पर थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद रात करीब 7:50 बजे दोनों सोनवर्षा गली स्थित किराये के मकान पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप सिंह उर्फ भीम सिंह, अमजद अहमद और विशाल सिंह उर्फ आकाश सिंह वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में आरक्षी शेखर सिंह के दाहिने हाथ में चोट आई। साथी आरक्षी अभिषेक चौधरी ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ थाना प्रभारी को भी घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी और हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर प्रदीप सिंह मौके पर मिला, जबकि अन्य दोनों आरोपी वहां से हट गए। पुलिस ने प्रदीप सिंह उर्फ भीम सिंह निवासी सोनवर्षा, अमजद अहमद निवासी चकिया कसरावल और विशाल सिंह उर्फ आकाश सिंह निवासी डंडवल के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 115(2), 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक/वरिष्ठ निरीक्षक अमित कुमार पाल को सौंपी गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं