सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

सिंघड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा एक वर्ष की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।  बरदह थाना क्षेत्र के बेला खास गांव निवासी आनंद सिंह (30) पुत्र स्व. अवधू सिंह रविवार को किसी काम से आजमगढ़ गए थे। रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने में जुटी है। परिजनों के मुताबिक आनंद पानी सप्लाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। चार भाइय...

मेहनाजपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौ

चिल्लूपुर मोड़ के पास हुआ हादसा

तीन युवक गंभीर रूप से घायल

दो को हायर सेंटर किया गया रेफर

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में मेहनाजपुर-देवगांव मार्ग पर मंगलवार देर शाम चिल्लूपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मेहनाजपुर क्षेत्र के केबरवा चकिया कसरावल गांव निवासी चंदन यादव (26) पुत्र रामाश्रय यादव बाइक से लालगंज से दवा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चिल्लूपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर हैबतपुर दंडवल गांव निवासी विशाल प्रजापति (18) पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति और सुदामा (22) पुत्र दीपचंद सवार थे।टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर घायलों को मेहनाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।परिजन चंदन यादव को इलाज के लिए पीजीआई चक्रपानपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंदन चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, उपनिरीक्षक विक्रांत मिश्रा, उपनिरीक्षक दीपक राय और उपनिरीक्षक प्रशांत पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं