सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम

देशभक्ति के नारों से गूंजा जिला कार्यालय

आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी, आजमगढ़ के हाईडिल चौराहा, सिधारी स्थित जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजेश यादव ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम संविधान, लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें तथा देश को सशक्त और समृद्ध बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में कलीम उर रहमान, शरद चंद्र राघव, अमरनाथ यादव, रामरूप यादव, अनिल यादव, रमेश मौर्य, दीनबंधु गुप्ता, तनवीर रिजवी, उमेश यादव, अभिषेक राजभर, राजेश सिंह सहित आम आदमी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं