सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, राजमिस्त्री की मौत

फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के खुटौली मार्ग पर बिरादर गांव के पास मंगलवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री कन्हैया (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौन दुर्वासा गांव निवासी कन्हैया मंगलवार सुबह बाइक से लाहिड़ीह गांव के पास राजमिस्त्री का काम करने गए थे। शाम को काम समाप्त करने के बाद वह घर लौट रहे थे। करीब साढ़े सात बजे बिरादर गांव के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में उनके चेहरे और आंख में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी पहचान करने में भी काफी समय लगा। आसपास के लोगों ने उनकी पहचान कर पुलिस को सूचना दी। कन्हैया तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की मां सीता देवी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं