सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

निजामाबाद, बूढ़नपुर, फूलपुर और मेंहनगर के एसडीएम बदले

छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले, बदले एसडीएम के कार्यक्षेत्र आजमगढ़। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से 27 अगस्त को जारी आदेश के तहत उपजिलाधिकारी और संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट अयान जैन को संयुक्त मजिस्ट्रेट निजामाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निजामाबाद के एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह को एसडीएम बूढ़नपुर बनाया गया है। इसी क्रम में बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज पांडेय को एसडीएम (न्यायिक) फूलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। फूलपुर के एसडीएम अशोक कुमार का तबादला कर उन्हें एसडीएम मेंहनगर बनाया गया है। मेंहनगर के एसडीएम भूपाल सिंह को एसडीएम (न्यायिक) निजामाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसडीएम (न्यायिक) निजामाबाद निकेत वर्मा को एसडीएम फूलपुर बनाया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती...

पेड़ों को रक्षासूत्र बांध लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

वृक्ष रक्षाबंधन में पौधे रोपकर विद्यार्थियों ने पेड़ों को माना ‘हरित भाई’

आजमगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर कोलपांडेय में गुरुवार को वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में नए पौधे लगाए गए और पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। लोगों ने वृक्षों को ‘हरित भाई’ के रूप में स्वीकार करते हुए उनकी देखभाल और सुरक्षा का प्रण लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रख्यात साहित्यकार एवं समाजसेवी पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। जिस प्रकार हम अपने भाई की रक्षा और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं, उसी प्रकार पेड़ों की रक्षा कर स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरित रक्षाबंधन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पेड़-पौधों के महत्व को रेखांकित करने वाला आंदोलन है।

प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख गिरीश सेठ, डा. एचएन पाठक, दिनेश श्रीवास्तव दाहिर, संजय दास, राघवेंद्र राय, गिरीश राय, सुभाष श्रीवास्तव, अमीर अहमद, सुधाकर राय, श्वेता श्रीवास्तव, आकांक्षा पांडेय, मंजू श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, राम अवतार, अनामिका, ज्योति, अंतिमा, हरेन्द्र अस्थाना और रविशंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं