सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

विवाहिता की तहरीर पर आठ के खिलाफ मुकदमा, दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप

जयरामपुर का मामला, पति के परिजनों समेत मायके पक्ष के रिश्तेदार भी नामजद

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव की एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति के परिजनों तथा मायके पक्ष के कुछ रिश्तेदारों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जयरामपुर निवासी किरण कुमारी पत्नी धर्मेंद्र ने सिधारी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 31 जुलाई 2026 की शाम करीब सात बजे देवर जितेंद्र, ससुर श्यामबली और मायके पक्ष के कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमले में उनके चेहरे, नाक और मसूड़ों में गंभीर चोटें आईं तथा एक दांत भी टूट गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विवाह के बाद से लगातार दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पूनम विश्वकर्मा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं