सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

रास्ते के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र पर बरसे लाठी-डंडे

शंभूपुर में मारपीट के बाद दो आरोपियों पर केस दर्ज

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में रास्ते को लेकर चला आ रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसमें पिता और पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शम्भूपुर निवासी ओमप्रकाश गोंड ने शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गांव के प्रकाश गोंड और साहिल गोंड रास्ते के विवाद को लेकर उनके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। शोर सुनकर ओमप्रकाश का पुत्र शिवंकर गोंड मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। घटना में पिता-पुत्र को चोटें आईं। अहरौला पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रकाश गोंड और साहिल गोंड के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक उमेश चंद को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं