तमंचे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की
सिधारी क्षेत्र का मामला, पहचान होने के बाद गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित आजमगढ़। जिले में अवैध हथियारों और हर्ष फायरिंग के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद ऐसे मामलों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर तमंचे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वीडियो सिधारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक खुलेआम फायरिंग करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में युवक बिना किसी भय के तमंचे से हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि लगातार पुलिस अभियान के बावजूद इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान सिधारी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी अभिनव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में खुलेआम हथियार का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आने से पुलिस की कार्रवाई की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठ रहे हैं। वीडियो वायरल ह...
