सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

जमीन के नाम पर लाखों की ठगी के दो मामले, 31 लाख से अधिक की रकम फंसी

 


कहीं 9.02 लाख लेकर जमीन नहीं दी, तो कहीं 22 लाख लेकर एग्रीमेंट टाला

 दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। जिले में जमीन दिलाने और एग्रीमेंट कराने के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। जहानागंज और अतरौलिया थाने में दर्ज मुकदमों में कुल 31.02 लाख रुपये की रकम हड़पने का आरोप लगाया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 जहानागंज में 9.02 लाख की चपत: लिवरापुर निवासी गोरखनाथ पांडेय ने संतोष पांडेय पर जमीन दिलाने के नाम पर करीब चार वर्ष पहले 9.02 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार रकम लेने के बाद न जमीन दिलाई गई और न रुपये लौटाए गए। रकम मांगने पर टालमटोल और धमकी देने का भी आरोप है। वर्ष 2025 में अधिकारियों से शिकायत के बाद आठ अगस्त 2026 को जहानागंज थाने में बीएनएस की धारा 318(4) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचना उपनिरीक्षक शिवम त्यागी को सौंपी गई है।

अतरौलिया में 22 लाख लेने का आरोप: अजगरा निवासी रमाशंकर ने अहरौला निवासी शोभाथ सेठ पर जमीन का एग्रीमेंट कराने के नाम पर 22 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 21 अप्रैल 2021 को चार लाख रुपये आरटीजीएस, एक लाख रुपये परिचित के खाते से और 17 लाख रुपये नकद दिए गए। आरोप है कि रकम लेने के बाद एग्रीमेंट नहीं कराया गया। दबाव बनाने पर केवल 40 हजार रुपये लौटाए गए। पुलिस ने धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं