सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

गैंगस्टरों की 1.60 करोड़ की जमीन कुर्क होगी

दो अभियुक्तों की आठ बिस्वा भूमि पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

आजमगढ़। अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत दो अभियुक्तों की करीब 1.60 करोड़ रुपये कीमत की आठ बिस्वा भूमि कुर्क की जाएगी।

नौ मुकदमों वाली संतरा देवी की 1.20 करोड़ की संपत्ति निशाने पर
जीयनपुर थाना क्षेत्र के गडेरीपट्टी निवासी संतरा देवी पत्नी सुरेश राम के खिलाफ चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न जनपदों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार संतरा देवी का संगठित गैंग है, जिसका संचालन उसका पुत्र राज उर्फ सवारिया करता है और दूसरा पुत्र समर उर्फ अरुण सक्रिय सदस्य है। पुलिस के मुताबिक अपराध से अर्जित करीब पांच बिस्वा भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत 1.20 करोड़ रुपये है, कुर्क की जाएगी।
हत्या के प्रयास से दुष्कर्म तक चार मुकदमे
निजामाबाद थाना क्षेत्र के रेवरा परवेजपुर निवासी राज कुमार गौड़ पुत्र छांगुर गौड़ के खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध शस्त्र, दुष्कर्म, आईटी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार अपराध से अर्जित करीब तीन बिस्वा भूमि, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये है, को गंभीरपुर पुलिस कुर्क करेगी।
पुलिस के अनुसार अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों की आर्थिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। गैंगस्टर और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं