सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

योगा टीचर की नौकरी के नाम पर 1.55 लाख रुपये की ठगी, छह के खिलाफ मुकदमा

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर सरकारी स्कूलों में भेजने का आरोप, मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार

आजमगढ़। एनजीओ के माध्यम से योगा टीचर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से रकम वसूलने और बाद में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाने के मामले में मुबारकपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को एक और मुकदमा दर्ज किया है। संध्या राजभर की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। नामजद मुख्य आरोपी रितेश वर्मा को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

एफआईआर के अनुसार, वर्ष 2025 में रितेश वर्मा, संदीप गुप्ता और उनके सहयोगियों ने एनजीओ के माध्यम से योगा टीचर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसके एवज में संध्या राजभर समेत अन्य अभ्यर्थियों से प्रति व्यक्ति 1.55 लाख रुपये लिए गए। इसके बाद कथित तौर पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार कर अभ्यर्थियों को अलग-अलग सरकारी स्कूलों में योगा क्लास के नाम पर भेजा गया।कुछ समय बाद अभ्यर्थियों को जानकारी हुई कि नौकरी के लिए दिए गए ज्वाइनिंग लेटर फर्जी और कूटरचित हैं। नौकरी नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों ने जब अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो आरोप है कि आरोपी फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने कई अन्य अभ्यर्थियों के साथ भी इसी तरह धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है।संध्या राजभर की तहरीर पर पुलिस ने रितेश वर्मा, संदीप गुप्ता, गणेश उपाध्याय, राजेंद्र चौहान, राहुल यादव समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में शामिल रितेश वर्मा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं