सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

रविवार को पांच घंटे बाधित रहेगी जाफरपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति

कैपेसिटर बैंक स्थापना कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इंडस्ट्रियल स्टेट समेत पांच फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद



आजमगढ़। शहर के जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को रविवार, दो अगस्त को करीब पांच घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपकेंद्र पर विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं बेहतर बनाने के लिए तकनीकी कार्य कराया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता (शहर) राजकुमार सिंह ने बताया कि जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र में स्थापित किए जा रहे कैपेसिटर बैंक के कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान उपकेंद्र से संचालित 11 केवी इंडस्ट्रियल स्टेट, माइक्रोवेव हरबंशपुर, बेलइसा, एकरामपुर और साउथ फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कैपेसिटर बैंक स्थापित होने से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा, वोल्टेज की समस्या कम होगी तथा उपभोक्ताओं को भविष्य में अधिक स्थिर और सुचारु बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया जा रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं