सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

सिंघड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा एक वर्ष की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।  बरदह थाना क्षेत्र के बेला खास गांव निवासी आनंद सिंह (30) पुत्र स्व. अवधू सिंह रविवार को किसी काम से आजमगढ़ गए थे। रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने में जुटी है। परिजनों के मुताबिक आनंद पानी सप्लाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। चार भाइय...

मां की लाइव कॉल पर गूंजती रहीं बेटे की चीखें,

प्रेमिका के परिजनों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक युवक की कथित तौर पर प्रेमिका के घरवालों द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान युवक ने अपनी मां को फोन कर मदद की गुहार लगाई। परिजनों का आरोप है कि फोन कटने से पहले करीब आधे घंटे तक मां बेटे की चीखें सुनती रही।

 मृतक शिव प्रसाद अपनी बीमार प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक ने अपने पिता को फोन किया और फिर मां से बात कर कहा, "मम्मी बचा लो, ये मार डालेंगे।" इसके बाद फोन छीनकर फेंक दिया गया, लेकिन कॉल जारी रही। परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक गंभीर रूप से घायल मिला। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची मां के साथ भी मारपीट की गई। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने पर परिजन युवक को बाइक से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।मामले में मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने युवती के पिता, मां और दो भाइयों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक और युवती पिछले लगभग पांच वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। मीडिया रिपोर्टों में दोनों के रिश्ते को मौसी-भतीजे का बताया गया है, हालांकि इस संबंध की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं