सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

सिंघड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा एक वर्ष की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।  बरदह थाना क्षेत्र के बेला खास गांव निवासी आनंद सिंह (30) पुत्र स्व. अवधू सिंह रविवार को किसी काम से आजमगढ़ गए थे। रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने में जुटी है। परिजनों के मुताबिक आनंद पानी सप्लाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। चार भाइय...

होटल की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, चार दमकलों ने घंटों बाद पाया काबू

नरौली के ग्रिल टू चिल रेस्टोरेंट में तड़के मची अफरा-तफरी

समय रहते आग बुझने से टला बड़ा हादसा
आजमगढ़। शहर के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली स्थित तिरंगा तिराहे के पास गुरुवार तड़के एक रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की इमारतें इसकी चपेट में आने से बच गईं।
नरौली तिरंगा तिराहे के समीप स्थित ग्रिल टू चिल रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में रेस्टोरेंट से धुएं का घना गुबार और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटे तक अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। इस दौरान सिधारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर याताया त को डायवर्ट कराया और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए दमकल कर्मियों की मदद की। आग लगने से रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर रखा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि आग आसपास की दुकानों और इमारतों तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं