सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

सिंघड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा एक वर्ष की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।  बरदह थाना क्षेत्र के बेला खास गांव निवासी आनंद सिंह (30) पुत्र स्व. अवधू सिंह रविवार को किसी काम से आजमगढ़ गए थे। रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने में जुटी है। परिजनों के मुताबिक आनंद पानी सप्लाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। चार भाइय...

वन स्टॉप सेंटर के बाथरूम में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

प्रेमी के साथ घर छोड़ने के बाद पुलिस ने किया था बरामद

- परिजनों के इंकार के बाद वन स्टॉप सेंटर में रह रही थी युवती


आजमगढ़।
प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई एक युवती ने सोमवार रात वन स्टॉप सेंटर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती को बरामद करने के बाद काउंसिलिंग कर वन स्टॉप सेंटर भेजा था, लेकिन परिजनों ने उसे अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया था। प्रारंभिक जांच में इसी वजह से युवती के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस के अनुसार जिले के एक थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों घर से बिना बताए चले गए थे। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों की तलाश कर उन्हें बरामद किया। इसके बाद थाने में दोनों की काउंसिलिंग कराई गई। पुलिस ने युवती के परिजनों से उसे अपने साथ ले जाने को कहा, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया। ऐसे में नियमानुसार युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि परिजनों के इस फैसले से युवती काफी मानसिक तनाव में थी। सोमवार रात उसने वन स्टॉप सेंटर के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं