सहजानंद राय प्रदेश मंत्री और विनोद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष बने
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सिविल लाइन कैंप कार्यालय में उत्सव का माहौल, बांटी मिठाई
संगठन को नई मजबूती मिलने की जताई उम्मीद
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री तथा विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सिविल लाइन स्थित कैम्प कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित बधाई कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सहजानंद राय और विनोद राय की नियुक्ति को संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक बताया। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सहजानंद राय ने वर्षों से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया है। उनकी संगठनात्मक क्षमता, अनुभव और निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि सहजानंद राय के प्रदेश मंत्री बनने से जनपद सहित पूरे पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। वहीं विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। कैम्प कार्यालय में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए और दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि सहजानंद राय और विनोद राय अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रिस सिंह मोंटी, आशुतोष चौबे, उमेश विश्वकर्मा, मयंक श्रीवास्तव, मनीष सिंह, रंजय तिवारी, नीरज सिंह, योगेंद्र यादव, दीपक राय, संतोष चौहान, राज सिंह, शिवांश सिंह, हर्ष सिंह, मन्नू गौतम, उत्कर्ष यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
