सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

चित्रकला कार्यशाला में बच्चों ने सीखी मानव व पुष्प चित्रण की बारीकियां

रंगों से रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति का किया प्रभावशाली प्रदर्शन

फूलपुर। तहसील के अंबारी ​​स्थित जनता इंटर कालेज अंबारी में राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग) के तत्वावधान में संचालित ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला के अंतर्गत को विद्यार्थियों को जलरंग (वाटर कलर) के माध्यम से मानव चित्रण एवं पुष्प चित्रण का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में छात्रों ने रंगों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक डॉ उगेश रवि ने विद्यार्थियों को जलरंग की पारदर्शिता, रंगों के प्रवाह, ब्रश नियंत्रण तथा प्रकाश और छाया के संतुलन की बारीकियां व्यावहारिक रूप से समझाईं। मानव चित्रण के दौरान चेहरे की बनावट, अनुपात, भावाभिव्यक्ति और रंग-संयोजन पर विशेष ध्यान दिया गया, जबकि पुष्प चित्रण में प्रकृति की कोमलता और रंगों की मधुरता को उकेरने की विधियां सिखाई गईं। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और तन्मयता के साथ अभ्यास किया। छात्रों द्वारा बनाए गए चित्रों में रंगों की सजीवता और भावों की अभिव्यक्ति आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेन्द्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ कला के विविध आयामों से परिचित कराने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। कार्यशाला को सफल बनाने में शिक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, सुमित यादव एवं रामनिवास जी का विशेष योगदान रहा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं