सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

प्रयागराज शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बच्चे, दिखा उत्साह

ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण से बढ़ेगा आत्मविश्वास



फूलपुर। तहसील क्षेत्र के अंबारी स्थित मूकबधिर विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सोमवार को प्रयागराज शैक्षणिक भ्रमण के लिए उत्साहपूर्वक रवाना किया गया। विद्यालय के सचिव एवं पूर्व प्रधानाचार्य हरिबंश यादव ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों से भरी सरकारी बस को रवाना किया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी, उत्साह और नए अनुभवों की चमक साफ दिखाई दे रही थी।

विद्यालय परिसर में बच्चों को विदा करने के दौरान भावुक और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ यात्रा पर रवाना हुए। अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के सचिव हरिबंश यादव ने बताया कि सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों के मानसिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास के उद्देश्य से भ्रमण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बच्चों को प्रयागराज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव के नेतृत्व में बच्चों का दल प्रयागराज स्थित चंद्रशेखर आजाद शहीद स्थल सहित अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेगा। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता और नई सीख विकसित करना है। इस अवसर पर राम अजोर, बलराम यादव, सीमा विश्वकर्मा, राजा राम, रामेन्द्र प्रसाद यादव, चंद्रकला और राम मिलन यादव सहित विद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं