सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

विद्यालयों में चोरी: स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर समेत लाखों का सामान पार

प्रधानाध्यापकों ने दी थाने में तहरीर, पुलिस जांच में जुटी


बरदह ।
बरदह थाना क्षेत्र के असवानियां स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। चोर बाउंड्रीवाल फांदकर विद्यालय परिसर में दाखिल हुए और छत के रास्ते कई कमरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

 जानकारी के मुताबिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के विज्ञान कक्ष समेत तीन कमरों का ताला तोड़कर चोर दो स्मार्ट टीवी, एक इनवर्टर, दो बैटरियां, स्टेबलाइजर, वाई-फाई राउटर, गैस सिलेंडर और दो कुर्सियां उठा ले गए। वहीं, पास स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर डेस्कटॉप, माउस, प्रिंटर और सोलर पैनल पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे और मुख्य गेट खोलकर अंदर गए, तो कमरों के टूटे ताले देखकर सन्न रह गए। तत्काल बरदह थाना पुलिस और डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौरीशंकर और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका सुनैना ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। इस बड़ी चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं