सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक गुमशुदगी का नाटक

पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक गुमशुदगी का नाटक वारदात को छिपाने के लिए ऊपर प्लास्टर और टाइल्स लगवा दी  डेढ़ माह तक पति के लापता होने का करती रही नाटक  पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आने पर इलाके में सनसनी  आगरा । रिश्तों के विश्वास को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे आगरा को स्तब्ध कर दिया। सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। इतना ही नहीं, वारदात को छिपाने के लिए शव के ऊपर मिट्टी भरवाकर प्लास्टर कराया गया और नई टाइल्स लगवा दी गईं। इसके बाद करीब 45 दिनों तक वह पति के लापता होने का नाटक करती रही और गुमशुदगी तक दर्ज करा दी।  शुक्रवार को पुलिस एक अन्य मामले में सत्यापन के लिए घर पहुंची तो महिला का व्यवहार संदिग्ध लगा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद बाथरूम की खुदाई कराई गई, जहां से पति का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।  मृतक की पहचान 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा ...

संस्कृत और संस्कृति की रक्षा करें ब्राह्मण: सत्यव्रत ब्रह्मचारी

ज्ञान-तप के प्रतीक ब्राह्मणों ने सदैव राष्ट्र को किया मजबूत: विजय बहादुर पाठक

माँ शारदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक ब्राह्मणों का सम्मान


आजमगढ़।
गहजी स्थित माँ शारदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक विद्वान ब्राह्मणों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुमुक्षु आश्रम, अंबेडकर नगर के महंत सत्यव्रत ब्रह्मचारी, मौनी बाबा आश्रम के महंत शुभम दास जी महाराज तथा मुख्य अतिथि एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

विद्यालय के प्रबंधक फौजदार सिंह, निदेशक संजय सिंह, सौरभ सिंह, प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह एवं राममिलन सिंह ने मंचासीन अतिथियों सहित सैकड़ों ब्राह्मणों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुन्दन’ तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार पांडेय ‘सरस’ ने प्रबंधक फौजदार सिंह को उनके धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया। वहीं ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद, आजमगढ़ के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय ने भी आयोजन की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र भेंट किया। मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण ज्ञान और तप का प्रतीक है, जिसने सदैव समाज का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्र को मजबूत बनाने का कार्य किया है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद ब्राह्मण समाज आज भी सम्मानित है। अध्यक्षीय संबोधन में महंत सत्यव्रत ब्रह्मचारी ने कहा कि संस्कृत और संस्कृति की रक्षा करना ब्राह्मणों का परम कर्तव्य है। शास्त्रों में ब्राह्मणों को पृथ्वी का देवता बताया गया है, इसलिए उन्हें अपने कर्तव्यों और मूल्यों को पहचानना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन को राजर्षि परंपरा का अनुकरणीय कार्य बताया। इस अवसर पर भाजपा नेता अखिलेश मिश्र ‘गुड्डू’, कवि प्रभुनारायण पांडेय ‘प्रेमी’, साहित्यकार सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुन्दन’, ब्रजेश नंदन पांडेय, कवि संजय कुमार पांडेय ‘सरस’, मुन्ना बाबा, डॉ. दीपक पांडेय, डॉ. ए.के. मिश्र, डॉ. शरद कुमार मिश्र और अशोक कुमार पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, संस्कार और समाज के सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक फौजदार सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन अधिवक्ता दिवाकर सिंह ने किया।इस मौके पर मनीष मिश्र, अरुण पाठक, तारकेश्वर मिश्र, अरविंद पाठक, अशोक पाठक, रामबली पांडेय, सत्यम गुरु, हरिनाथ तिवारी शास्त्री, सुभाष शास्त्री, शिवम तिवारी, हरीश तिवारी, जयराम उपाध्याय, मनोज त्रिपाठी, हरीश पाठक, दीनानाथ मिश्र, वेदप्रकाश पांडेय, आनंद मणि चतुर्वेदी, पंचदेव पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं