सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

सड़क हादसे में घायल लिपिक मौत, परिवार में कोहराम

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए नीरज
दो दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

फूलपुर। थाना क्षेत्र के पलिया अदायी गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर बीबीगंज निवासी नीरज यादव (पुत्र स्व. त्रिभुवन यादव) 10 मई की रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से पालिया बाजार से घर लौट रहे थे। पलिया अदायी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों ने घायल नीरज को पहले फूलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ के लाइफ लाइन हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 12 मई की रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक नीरज यादव लोकनिर्माण विभाग, आजमगढ़ में लिपिक पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू यादव, दो पुत्र आरुष (13) और अनमोल (10) तथा एक पुत्री पीहू हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी नीतू यादव ने थाना फूलपुर में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं