सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

सिंघड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा एक वर्ष की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।  बरदह थाना क्षेत्र के बेला खास गांव निवासी आनंद सिंह (30) पुत्र स्व. अवधू सिंह रविवार को किसी काम से आजमगढ़ गए थे। रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने में जुटी है। परिजनों के मुताबिक आनंद पानी सप्लाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। चार भाइय...

बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर हड़ताल

 ज्ञापन सौंप दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

ठेकमा। आशा और आशा संगिनी का तीन माह से लंबित मानदेय भुगतान न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। आशा बहू कल्याण समिति के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में बड़ी संख्या में आशा बहुओं ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। बाद में मांगों के समर्थन में चिकित्सा प्रभारी ठेकमा विरेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विभा राय ने कहा कि जब तक लंबित मानदेय का भुगतान और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक न तो बढ़ा हुआ मानदेय लागू किया गया है और न ही पिछले तीन माह से कोई भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि आशा और आशा संगिनी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय न मिलना गंभीर चिंता का विषय है। प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। इस अवसर पर अनिता राय, उमा गुप्ता, साधना सिंह आदि मौजूद रहीं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं