सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

सिंघड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा एक वर्ष की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।  बरदह थाना क्षेत्र के बेला खास गांव निवासी आनंद सिंह (30) पुत्र स्व. अवधू सिंह रविवार को किसी काम से आजमगढ़ गए थे। रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने में जुटी है। परिजनों के मुताबिक आनंद पानी सप्लाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। चार भाइय...

जीराबाद पुल पर भीषण हादसा

तेज रफ्तार एर्टिगा ने वाहनों को मारी टक्कर, मासूम नाले में गिरा

जौनपुर।शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के नजीराबाद पुल पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एर्टिगा कार ने बाइक, थार और बुलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एर्टिगा ने पहले बाइक और थार को टक्कर मारी, इसके बाद अनियंत्रित होकर बुलेरो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेरो पलट गई। हादसे में शेख अशरफपुर (खुटहन) निवासी 35 वर्षीय रवि चौरसिया पुत्र महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।इसी दौरान आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव निवासी 30 वर्षीय निशा अपने बेटे रियांश के साथ दवा लेकर घर लौट रही थीं। हादसे के दौरान मासूम रियांश मां के हाथ से छिटककर पुल किनारे नाले में गिर गया और दलदल में धंस गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं