सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

मां विंध्यवासिनी के दर्शन से पहले ही उजड़ गया परिवार का संसार

आजमगढ़ से दर्शन करने आए दो युवक गहरे पानी में डूबे

एसडीआरएफ की टीम जुटी, फिर भी नहीं मिला सुराग

विंध्याचल, मिर्जापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दीवान घाट पर सोमवार दोपहर गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें आजमगढ़ से आए दो श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गए। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र निवासी संजय जायसवाल अपने 14 परिजनों के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल धाम पहुंचे थे। दर्शन से पहले सभी लोग दीवान घाट पर गंगा स्नान करने गए। इसी दौरान 27 वर्षीय सूरज जायसवाल स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए उनके चचेरे भाई अभिषेक जायसवाल (20) ने बिना सोचे-समझे गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि, अभिषेक सूरज को बचा नहीं सके और खुद भी गहराई में समा गए। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन चीख-पुकार करने लगे। सूचना मिलते ही विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। बाद में एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीम भी मौके पर पहुंची और सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शाम 7 बजे तक दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका।
सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि घाट पर पहले से ही गहरे पानी में न जाने के लिए लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा था और एसडीआरएफ की तैनाती भी थी। थानाध्यक्ष अविनाश राय ने कहा कि गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से लगातार तलाश जारी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं