सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

भाजपा नेता की कार ने साइकिल सवार को मार टक्कर, मौत

गंभीरपुर थाना क्षेत्र में एनएच-4 पर हुआ सुबह हुआ हादसा

आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गोसाई की बाजार क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एनएच-4 मार्ग पर हुई, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रोहुआ निवासी दलसिंगार राम (50) पुत्र दुखीराम सोमवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से गोसाई की बाजार स्थित अपनी सिलाई की दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास एनएच-4 पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की, लेकिन इलाज से पहले ही उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कार पर “भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी” लिखा हुआ था। सूचना मिलते ही गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार चालक को वाहन सहित हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
मृतक दलसिंगार राम गोसाई की बाजार में कपड़े सिलने का काम करते थे और अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे। वह चार पुत्रों के पिता थे, जिनमें एक की शादी हो चुकी है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में गंभीरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं