सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

किराए के मकान में युवक का फंदे से लटकता मिला शव

-शहर स्थित एक निजी अस्पताल में था कार्यरत

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव में बृहस्पतिवार की शाम एक किराए के मकान में युवक का फंदे से लटकता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रिंस रंजन के रूप में हुई है, जो मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे का निवासी था। वह पटखौली गांव में किराए के मकान में रहकर परिवार की आजीविका चला रहा था। प्रिंस शहर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत था और रोजाना की तरह शाम को ड्यूटी से घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि वह मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहा था। कुछ देर बाद जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो मकान मालिक और आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल यादवेंद्र पांडेय और पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर युवक रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं