सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक

देवरिया नरसंहार घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग

आजमगढ़ अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक नगर के लालडिग्गी स्थित श्री बड़ा गणेश मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में सभा की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया और देवरिया में सामूहिक हत्या एवं सुल्तानपुर में हुये ब्राह्मण के नृशन्स हत्या के सम्बन्ध में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रख गतात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहाकि वर्तमान परिवेश में समाज की अगुवाई करने वाले ब्राह्मणों को संगठित होने की आवश्यकता है, आज ब्राह्मणो के साथ हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार की घटनायें  निंदनीय है। देवरिया में  सामूहिक नरसंहार प्रशासन की लापरवाही के चलते हो गया, न्याय के लिये भटक रहे उस गरीब ब्राह्मण का पक्ष पहले ही सुन लिया गया होता तो यह घटना नहीं हो पाती। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश पाण्डेय ने पीड़ित गरीब ब्राह्मण परिवार को 5 करोड़ मुआवजा देने और घटना में दोषी लोगों के विरुद्ध शीघ्र कठोरतम कार्यवाही करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पाण्डेय ने नवंबर के प्रथम सप्ताह में आजमगढ़ में पूर्वांचल ब्राह्मण सम्मेलन की घोषणा की और कहाकि ब्राह्मणों की एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है, लेकिन सरकार ब्राह्मणों को गरीब मानने को तैयार नहीं है और उनके साथ हो रहे अत्याचार पर कड़ा कदम नहीं उठा रही है। आलोक पाठक ने देवरिया के पीड़ित ब्राह्मण परिवार को 5 लाख आर्थिक सहयोग की घोषणा की। अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय और संचालन ध्रुव मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अशोक तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी दुबे, हरीश तिवारी, महंत संजय कुमार पाण्डेय, चंद्रजीत तिवारी, कन्हैया पाण्डेय, चन्द्रमणि मिश्रा, घनाश्याम पाण्डेय, श्रीराम मिश्रा, सुनीता उपाध्याय, रागिनी तिवारी, नीतू शुक्ला, स्वतंत्र तिवारी, अश्वनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं