सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Video: छात्रा ने प्रबंधक पर लगाया गंदी बात करने का आरोप, शिकायत करने पर की पिटाई

परिजनों संग एसपी कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंप न्याय की लगाई गुहार

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के प्रबंधक पर छात्रा गंदी बात करने का आरोप लगाया है। साथ ही छात्रा का यह भी आरोप है कि जब इस संबंध में परिवार के लोग प्रबंधक से शिकायत करने पहुंचे तो प्रबंधक ने छात्रा सहित परिजनों की पिटाई कर दी। इस संबंध में पीड़ित छात्रा परिजनों सहित जिला मुख्यालय पहुंच एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र स्थित एक कालेज के प्रबंधक पर छात्रा ने गंदी बात करने का आरोप लगाया है। छात्रा का यह भी आरोप है कि जब उसके परिवार के लोग शिकायत करने प्रबंधक के घर पहुंचे तो प्रबंधक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी बात को लेकर छात्रा परिजनों संग गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित परिजनों संग एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी को ज्ञापन सौंप मामले से अवगत कराया। छात्रा ने बताया कि गुरूजी ने क्लास में छात्रा के साथ गंदी बात की, साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया। जब इसकी शिकायत परिजनों से की तो नाराज गुरूजी मेरे घर आए और मेरे और परिजनों के साथ जमकर मारपीट की।  

परिजनों का आरोप है कि मामले की शिकायत थाने पर की गई पर इस मामले पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण हम लोगों ने जिले के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस बारे में रौनापार थाने के इंस्पेक्टर कौशल कुमार पाठक का कहना है कि अभी तक इस मामले की शिकायत मेरे पास नहीं आई है, शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।


 

एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की वायरल वीडियो के साथ मामले की जांच कराई जा रही है।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं