सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

बाल दिवस पर जहानागंज में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास : ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया

जहानागंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सोमवार को बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा कबूतर छोड़कर किया। कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिताओं के क्रम में पीटी प्राथमिक संवर्ग बालक में आदर्श शिक्षा परिषद जिगरसंडी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस क्रम में दौड़ 50 मीटर में प्राथमिक बालक वर्ग में निखिल सरोज कारिसाथ प्रथम रहा। वहीं 100 मीटर में ‌शिवांस ने और 200 मीटर में सचिन ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि सुलेख में प्रशांत ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी में जूनियर में जहानागंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ जहानागंज ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री शिवप्रकाश चौबे, अशोक सिंह, सत्यनारायण पाण्डेय, गेम टीचर लालजी यादव, कृष्णानंद विश्वकर्मा, डा. विवेक सिंह, कमलेश पांडेय, भूपेंद्र नाथ मिश्र, यशवंत सिंह, अरूण सिंह, विकास सिंह, वेद व्यास मिश्रा, सागर सरोज, अंकित सिंह, संजय सिंह, विजय सिंह, राहुल सिंह, विजय मिश्रा, वरूण सिंह आदि अध्यापक उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं