सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Lucknow: बेटी को स्कूल ले जा रहे वन अधिकारी को पार्षद की कार ने उड़ाया, मौत

दुबग्गा चौराहे के पास शुक्रवार सुबह की घटना

लखनऊ। दुबग्गा चौराहे के पास शुक्रवार सुबह बेकाबू कार की टक्कर लगने से वन दरोगा मनोज श्रीवास्तव की मौत हो गई। वह बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए दुबग्गा चौराहे आए थे। बस आने में देर थी, इसलिए पिता-पुत्री सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। तभी मुंशीगंज के पार्षद नरेंद्र यादव की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार लोग भाग निकले।

वन विभाग में तैनात मनोज श्रीवास्तव सुबह करीब सात बजे बेटी नेहा को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले थे। भाई अनिरुद्ध के मुताबिक बस का इंतजार कर रहे मनोज सड़क किनारे बाइक लगा कर खड़े हुए थे। उसी दौरान बालागंज की तरफ से आ रही कार ने उन्हें रौंद दिया। मनोज दर्द से तड़पने लगे। पिता को खून से लथपथ देख नेहा मदद की गुहार लगाने लगी। फिर गश खाकर गिर पड़ी। राहगीर महिलाओं ने नेहा को संभाला। वहीं, बाइक में टक्कर मार कर भाग रहे ड्राइवर और कार में बैठे व्यक्ति को दबोच लिया जो धक्का कार मार कर भाग निकले। कार पर मुंशीगंज पार्षद नरेंद्र यादव का पोस्टर लगा हुआ है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं