सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

U.P.: बांदा जिले में भीषण सड़क हादासा, छह की मौत

 
अनियंत्रित इनोवा ने ऑटो में मारी टक्कर
मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल

बांदा। यूपी के बांदा में शुक्रवार की शाम को भीषण हादसा हो गया। इनोवा कार और लोडर की आमने-सामने टक्कर में छह की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। वाहनों में फंसे शवों को निकालने में पुलिस जुटी है। यह हादसा गिरवां बस स्टैंड के पास हुआ है।

  शुक्रवार की शाम को सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा गिरवां बस स्टैंड के पास हुआ। तेज रफ्तार इनोवा ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह पिचक गया। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक 6 की मौत हो चुकी थी। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। ऑटो दो हिस्सों में बंट गया। वाहन के अंदर ही मृतकों के शव फंस गए। उन्हें बाहर निकाला गया। हादसे के बाद इनोवा चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है 


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं