सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: अटेवा मिर्जापुर ब्लॉक इकाई गठित, अशोक अध्यक्ष व तनवीर महामंत्री मनोनीत

पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को और तेज करने का आह्वान

आजमगढ़। एक मात्र मांग पुरानी पेंशन बहाली के लिए सतत संघर्षरत संगठन अटेवा ऑल टीचर्स एंड एंप्लाइस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गुरूवार को मिर्जापुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सरायमीर में हुई। इस दौरान मिर्जापुर ब्लाक का गठन किया गया। जिसमें ‌अशोक को ब्लाक अध्यक्ष और तनवरी को महामंत्री मनोनीत किया गया। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से सम्मान किया गया। अध्यक्षता श्रीमती जाकिया परवीन व संचालन अभिमन्यु यादव ने किया।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अटेवा आजमगढ़ के मुखिया सुभाष चंद यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन के लगातार आंदोलनों से राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड राज्य में पुरानी पेंशन बहाल हुई है। चंडेश्वर पीजी कॉलेज के प्राध्यापक अटेवा के जिलामंत्री रामजी वर्मा ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता, जागरूकता तथा अन्य संघर्ष के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। इसके बाद  मिर्जापुर ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें संतोष यादव, जगदंबा राय, सुरेंद्रनाथ यादव, जाकिया परवीन तथा जमुना प्रसाद को संरक्षक, इंद्रमणि यादव, राम सिंह व सैयद हुसैन हैदर रिजवी को सलाहकार मनोनीत किया गया। वहीं अशोक कुमार यादव को अध्यक्ष, तनवीर अहमद को महामंत्री, चंद्रभान प्रजापति को कोषाध्यक्ष, कृष्ण मोहन उपाध्याय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप यादव ,शीतला प्रसाद यादव तथा अनिल यादव को उपाध्यक्ष, अरुणेश कुमार, दुर्गा गुप्ता, अंजनी यादव तथा शैलेंद्र कुमार मिश्रा को संगठन मंत्री, प्रदीप यादव, श्रीष यादव, कृष्णकांत अनुज को ब्लॉक संयुक्त मंत्री, भवानी शंकर तथा गौरव कुमार राय को मीडिया प्रभारी, आशीष कुमार गुप्ता आईटी सेल प्रभारी, चिश्ती मुजाहिद तथा दिनेश कुमार को आईटी सेल सह प्रभारी, प्रियंका राय, मनीष कुमार, देवेश यादव, मनीष कुमार तिवारी, मोहम्मद कैफ तथा आशुतोष को कार्यकारणी का सदस्य नामित किया गया। इसी प्रकार सुभाष चंद्र राव,अखिलेश यादव, रविंद्र कुमार,चंद्र देव चौहान, विजय बहादुर, संजय कुमार, अंजनी यादव, महेंद्र कुमार,राम उजागिर यादव, हरिहर, राजेश कुमार यादव, चंद्रजीत, कन्हैया लाल जयसवार, अशोक कुमार, अखिलेश राय, कमलेश कुमार यादव, अभिलाष अस्थाना आद्या प्रसाद राजभर,दिलशाद अहमद, अब्दुल्ला को उनसे संबंधित न्याय पंचायतों का प्रभारी बनाया गया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल, अरविन्द यादव,सतगुरु यादव, फेरई राम, महेंद्र यादव राजेश कुमार,अखिलेश,संजय कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं