सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Azamgarh: सीढ़ी लगा पीछे से घर में घुसे चोर, आभूषण, नगदी आदि लेकर फरार

मामा के निधन पर पीड़ित परिवार सहित गया था ननिहाल

आजमगढ़। सरायमीर थाना के नोनारी में बीती रात चोर एक व्यक्ति के मकान में घुसकर अंदर रखे आभूषण, नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित को घटना की जानकारी रविवार को हुई। पी‌ड़ित ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

 सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव निवासी मोहम्मद हसन पुत्र  अब्दुल सलाम के मामा का शनिवार को निधन हो गया था। वे परिवार साथ सरायमीर स्थित अपने ‌ननिहाल गए हुए थे। इस दौरान शनिवार की  रात ही घर के पीछे के रास्ते से चोर अंदर घुसे। चोरों ने इस दौरान पूरे घर को खंगाल डाला और घर में रखे आभूषण, 20 हजार नकदी सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित मोहम्मद हसन ने बताया कि रविवार को वह जब परिवार के साथ घर आए तो अंदर घुसने पर देख कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात में ही चोर मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए और छत से नीचे घर में घुस गए। कमरे के दरवाजा का ताला तोड़ कर अलमारी एवं बेड के नीचे रखे तीन सूटकेस, एक पेटी, एक सिंगारदान को खंगाल डाला। इस दौरान चोर लगभग 50 हजार का सामान उठा ले गए। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं